मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ में होंगे। वह कृषि विश्वविद्यालय मोदीपुरम से बागपत रोड स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय सड़क मार्ग से आएंगे-जाएंगे। उनका दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक दोनों तरफ का 36 किमी का रूट मोदीपुरम से वाया एनएच-58 बाईपास बागपत रोड होगा। ऐसे में उनके आगमन से लेकर प्रस्थान तक एनएच-58 बाईपास पर करीब तीन घंटे यातायात बंद रहेगा।
इस 36 किमी के रूट पर सुरक्षा के इंतजाम चाक चौबंद रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे रूट को तीन जोन और नौ सेक्टरों में बांटा गया है। हाई अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चार कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ, सात एएसपी, 15 सीओ, 26 थानेदार, 150 दरोगा, 725 सिपाहियों और 110 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों समेत करीब 1200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। ड्रोन से भी निगरानी होगी। शनिवार को एसपीजी ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था परखी।