1987 के दंगे के आरोपियों की तलाश में चला चेकिंग अभियान
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने वर्ष 1987 में हुए दंगे के आरोपियों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
इंस्पेक्टर क्राइम प्रहलाद सिंह ने बताया कि 1987 से अब तक 100 से ज्यादा आरोपी फरार चल रहे हैं। कुछ दिन पूर्व 1987 के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कुछ आरोपियों ने जमानत करा ली थी। बाकी के बारे में जानकारी का प्रयास क्या जा रहा है। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में दंगे के कुछ आरोपियों ने अपने नाम बदल दिए हैं। सभी की पहचान कराने के बाद जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इस दौरान इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल ने बताया कि देर रात्रि 1987 दंगे से संबंधित कुछ लोगों को मुखबिर द्वारा बताए अनुसार हिरासत में लिया था। लेकिन जांच करने के बाद वह दोषी नहीं निकले हैं, उनको थाने से ही छोड़ दिया गया है।