लावड़। कस्बे की डूडा कॉलोनी के पास एक भूमि पर झुग्गी डालकर रह रहे लोगों के आधार कार्ड जांचने के लिए नायाब तहसीलदार के आदेश पर अधिशासी अधिकारी मनोज शर्मा पहुंचे।
मनोज शर्मा ने बताया कि कुछ समय से बाहर से आए कुछ लोग डूडा कॉलोनी के पास झुग्गी डालकर रह रहे हैं। झुग्गी में रहने वाले लोग बांग्लादेशी तो नहीं, इसकी जांच करने के लिए नायाब तहसीलदार राहुल सिंह ने आदेश दिए। शनिवार को मनोज शर्मा नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और आधार कार्ड की जांच की। झुग्गी में रहने वाले लोगों के आधार हरियाणा के पास के एक गांव के निकले। अधिशासी अधिकारी ने मामले की जानकारी नायाब तहसीलदार राहुल सिंह को दी। संवाद