थाना समाधान दिवस पर ग्रामीणो की समस्याओ को सुनते एसपी क्राईम। स्त्रोत:- संवाद
मुंडाली। थाना समाधान दिवस पर एसपी क्राइम राघवेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। राजस्व विभाग से संबंधित सबसे अधिक समस्याएं थी कुछ का मौके पर ही लेखपाल ने निस्तारण किया और कुछ संबंधित अधिकारियों को दी गई जिससे शीघ्र ही उनका निस्तारण किया जा सके। इस दौरान थानाध्यक्ष मुंडाली दिव्य प्रताप सिंह, पुलिस के समस्त दरोगा और कर्मचारी तथा क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद