बहसूमा। क्षेत्र में संचालित डेयरियों पर एक ही दूध का अलग-अलग सैंपल आने से संचालकों पर धोखाधड़ी करने का आरोप है। दूध उत्पादकों ने मशीनों की जांच कराने की मांग की।
क्षेत्र के अकबरपुर सादात निवासी सतवीर भाटी का कहना है कि गांव में तीन डेयरी संचालित हैं। प्राइवेट एवं अधिकृत कंपनी की डेयरी के कलेक्शन सेंटरों के संचालकों के यहां एक ही दूध का अलग-अलग सैंपल आता है। आरोप है कि डेयरी संचालक सैंपल मशीन में हेराफेरी कर पशुपालकों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। ग्रामीण अस्सा निवासी विपिन एवं नईमुद्दीन का कहना है कि गांव में सभी डेयरी संचालकों के यहां दूध का सैंपल अलग-अलग आता है। वहीं, ग्राम शाहपुर बटावली में भी दूध बेचने वालों का कहना है कि सभी डेरियों के सैंपल अलग-अलग हैं।
वहीं, बहसूमा निवासी वीरेंद्र नागर, योगेंद्र विधूड़ी, सुभाष भाटी एवं नीरज का कहना है कि क्षेत्र के दूध उत्पादक पसोपेश में हैं। वहीं, डेयरी संचालकों का कहना है कि मशीन में गड़बड़ी नहीं है। वहीं, इस संबंध में मवाना एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।