फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन पढ़कर लौट रहे बच्चों को अगवा करने का प्रयास

विज्ञापन
पीड़ित छात्र कोतवाली में पुलिस को जानकारी देते हुए। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना। कोतवाली से चंद कदम दूर ट्यूशन पढ़कर लौट रहे तीन मासूमों को ईको गाड़ी सवार एक महिला एवं अन्य युवकों द्वारा अगवा करने का प्रयास किया गया। इसके बाद परिजन अपने साथ बच्चों को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी (12) रितेश पुत्र जगमोहन जैन इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र है। उसके साथ दस वर्षीय तृष्ण पुत्र जितेंद्र एवं उसका छोटा भाई आयुष रविवार सायं करीब साढे़ चार बजे मोहल्ला कुम्हारान के निकट पंजाबी गली से ट्यूशन पढ़कर लौट रहे थे। वे कोतवाली से चंद कदम दूर मोहल्ला कुम्हारान तिराहा पहुंचे। इसी दौरान संत जोजफ्स कॉलेज की तरफ से एक ईको गाड़ी कुम्हारान मोहल्ले की तरफ जा रही थी। बच्चों का आरोप है कि उसमें एक महिला एवं कुछ युवक सवार थे। उन्होंने बच्चों को गाड़ी में डालने का प्रयास किया। इस दौरान कार सवार महिला ने उन पर ब्लेड सरीखे औजार से हमला करने का प्रयास किया। जिसमें उनको मामूली खून भी निकला। उधर, बच्चों का शोर सुनकर लोग दौडे़ तो आरोपी गाड़ी मोहल्ला कुम्हारान की तरफ लेकर फरार हो गए। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उनके पैरों के तले की जमीन खिसक गई। वे बच्चों को लेकर कोतवाली पहुंचे और मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बच्चों को अगवा करने के प्रयास की तहरीर दी है। वहीं, थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उक्त ईको गाड़ी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें