किसानों के साथ बैठे चौधरी नरेश टिकैट
- फोटो : अमर उजाला
भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह किसानों के दुख दर्द को समझने वाले और किसानों की आवाज को बुलंद करने वाले एक मात्र नेता थे। उन्होंने पूरा जीवन किसानों के लिए संघर्ष किया। टिकैत ने किसानों के हित के लिए संघर्ष करने का संकल्प दोहराया।
रविवार को करनाल रोड स्थित एमएस फार्म में भाकियू द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनके चित्र पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ईमानदार नेता होने के कारण उन्होंने जमींदारी प्रथा समाप्त करने के लिए किसानों को जमीनी मालिकाना हक प्रदान किया। इस मौके पर सुप्रीमकोर्ट के अधिवक्ता मानवेंद्र वर्मा ने कहा कि चौधरी साहब सदैव खेत खालियान की बात करते थे। इस मौके पर चौहान खाप के मेनपाल चौहान व राजेश चौहान बुच्चा खेड़ी ने भाकियू की सदस्यता ग्रहण की। चौधरी नरेश टिकैत ने गुर्जर समाज के नेता मेनपाल सिंह चौहान को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। भाकियू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद व राजेश चौहान बुच्चाखेड़ी को भाकियू जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। समारोह में बाबा श्यामसिंह बहावड़ी, सूरजमल भैसवाल, संजय कालखंडे लिलौन, वीरेंद्र लाटियान को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
समारोह में भाकियू जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद, भाकियू प्रवक्ता कुलदीप पंवार ब्रजभूषण, हंसराज, सतीश चौहान, राजपाल सिंह, सुधीर पंवार, राजेंद्र चौहान, बाबूराम पंवार, भंवर सिंह, देवराज पहलवान पुष्पेंद्र डायरेक्टर, विनोद तोमर, मुन्ना टिटौली, विक्रांत मुखिया अशोक कुमार, प्रदीप त्यागी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉक्टर ओमसिंह व सुरेंद्र ने किया। भाकियू जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद ने कहा कि पुलिस के खिलाफ सोमवार को सीओ कार्यालय के बाहर भाकियू का धरना प्रदर्शन होगा। उन्होंने भाकियू कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में हिस्सा लेने का आह्वान किया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/