बागपत में दोघट थाना पुलिस ने गांगनौली-टीकरी मार्ग पर चेकिंग के दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए हैं। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
दोघट थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि रविवार को गांगनौली-टीकरी मार्ग पर सूजती चौराहे के पास चेकिंग के दौरान पैदल आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी ली गई तो दोनों से अवैध हथियार बरामद हुए।
पुलिस ने निखिल निवासी गांगनौली से 315 बोर की राइफल, तमंचा व 11 कारतूस, अंकुर उर्फ मोनू निवासी कासिमपुर खेड़ी से 12 बोर की बंदूक, तमंचा व 11 कारतूस बरामद किए। इसी मार्ग पर पुलिस ने मुर्गी फार्म हाउस के पास बिट्टू उर्फ जयकुमार गांगनौली को पकड़ लिया। उसके पास से 315 बोर की रायफल, तमंचा व 9 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने तीनों को थाने लेकर पूछताछ की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
वहीं थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/