फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहर में चौधरी चरण सिंह चौक बनेगा मॉडल

Fri, 12 Jan 2024 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
बिजनौर में नुमाईश ग्राउंड चौराहे का हो रहा सौंदर्यकरण।
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर शहर की सुंदरता में चार चांद लगाए जाने की कवायद धरातल पर उतरने लगी है। नुमाइश ग्राउंड चौराहे को मॉडल के तौर पर बनाया जाना है, जोकि सुंदरीकरण के बाद चौधरी चरण सिंह चौक कहलाएगा। इसके चारों ओर की सड़कों का भी सुंदरीकरण करते हुए फुटपाथ भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बिजनौर पालिका की ओर से चौराहों और सड़कों के सुंदरीकरण का खाका तैयार किया गया है। पहले चरण में करीब एक करोड़ की लागत से नुमाइश ग्राउंड चौक और आसपास की सड़कों पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। चौराहों की छतरी का कायाकल्प करने के साथ ही चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही इस चौराहे पर बैराज रोड, कलक्ट्रेट रोड, सुभाष चंद्र बोस तिराहे पर जाने वाली सड़क के अलावा जजी रोड पर भी दोनों ओर रंग बिरंगी इंटरलॉकिंग बिछाई जा रही है। सड़कों के दोनों ओर फुटपाथ बनाए जार रहे हैं। जिससे लोगों को पैदल चलने में आसानी हो सके।

- लगाई जाएंगी विक्टोरिया लाइट
यूं तो पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए पहले से लाइट लगी हुईं थीं लेकिन अब और भी आकर्षक बनाने के लिए विक्टोरिया लाइट लगाई जाएंगी। ये लाइट नुमाइश ग्राउंड चौराहा और चौराहे से चारों ओर को जानी वाली सड़कों पर लगेंगी।
विज्ञापन



- एक ही रहेगा दुकानों का रंग और डिस्पले का साइज
नुमाइश ग्राउंड चौराहे के आसपास नगर पालिका की सभी दुकानों को रंग किया जाने लगा है। सभी दुकानों का रंग एक ही तरह का रहेगा। सिर्फ इतना नहीं इन दुकानों पर लगने वाले डिस्प्ले बोर्ड का रंग और साइज भी समान ही होंगे। जोकि चौराहे की सुंदरता को और अधिक बढ़ा देंगे।

- नजीबाबाद मार्ग पर विकसित किया जा रहा व्यापारी क्षेत्र
नुमाइश ग्राउंड चौराहे को मॉडल के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इसके बाद अन्य चौराहों के लिए भी योजना बनेगी। प्रथम चरण में नुमाइश ग्राउंड चौराहे को चुना गया है।मुख्यमंत्री सृजन योजना के तहत बिजनौर पालिका क्षेत्र में नजीबाबाद मार्ग को शामिल किया गया है। इस मार्ग पर शक्ति चौराहे से चक्कर चौराहे तक दोनों ओर इंटरलॉकिंग लगाए जाने का काम चल रहा है। साथ ही नालों का निर्माण भी कराया गया है। इस मार्ग को व्यापारी क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जोकि शहर के सुंदरीकरण का भी एक हिस्सा है।


वर्जन : फिलहाल मॉडल के तौर पर नुमाइश ग्राउंड चौराहे का सुंदरीकरण किया जा रहा है। बाद में अन्य चौराहों पर भी काम होगा। पालिका की दुकानों को भी एक ही रंग में रंगा जा रहा है। सड़कों पर विक्टोरिया लाइट लगाई जाएगी। नुमाइश ग्राउंड चौराहे के आस पास सड़कों पर फुटपाथ भी बनाए जा रहे हैं। - विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी

बिजनौर में नुमाईश ग्राउंड चौराहे का हो रहा सौंदर्यकरण।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें