फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जनपद में गेहूं खरीद 15 मार्च 2024 से होगी प्रारम्भ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। इस बार जनपद में गेहूं खरीद 15 मार्च 2024 से शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार गेहूं खरीद गत वर्ष की तुलना में क्रय केंद्रों पर 15 दिन पहले से प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन

रबी विपणन वर्ष 2024-25 के तहत भारत सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। जबकि पिछले वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल था। गतवर्ष के सापेक्ष इस वर्ष के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की है। अपर जिला जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)/ अपर जिला खरीद अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी हुई है। गेहूं खरीद भी करीब 15 दिन पहले यानी 15 मार्च 2024 से प्रारंभ की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि गेहूं विक्रय के लिए किसानों को अपना पंजीयन खाद्य विभाग की वेबसाइट पर कराना होगा। इसके किसान बैंक खाता संख्या, खतौनी, आधार कार्ड एवं रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के आधार पर स्वयं, जनसूचना केंद्र अथवा इंटरनेट कैफे के माध्यम से करा सकते हैं। जिन किसानों का धान विक्रय के लिए पंजीयन करा रखा है। उन्हें गेहूं विक्रय के लिए पंजीयन प्रपत्र में संशोधन करते हुए पंजीयन में गेहूं के रकबे दर्ज कराते हुए पंजीयन प्रपत्र को पुनः लॉक कराना है। वर्तमान में संचालित धान क्रय केंद्रों पर भी पंजीकरण/ नवीनीकरण की निःशुल्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें