फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसभा ने कैंपस में बांटे पोल खोल पर्चे

Fri, 16 Sep 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सीसीएसयू कैंपस में बृहस्पतिवार को समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने कुलपति के खिलाफ पोल खोल के नाम से पर्चे बांटे। इस पर्चे में छात्रों की उन समस्याओं का भी जिक्र है, जिन पर कार्यवाही न होने से वे परेशान हो रहे हैं। दोपहर में समाजवादी छात्रसभा के जिला अध्यक्ष राजदीप विकल और छात्र संघर्ष समिति अध्यक्ष आदेश प्रधान के नेतृत्व में बांटे गए पर्चे में कुल 13 बिंदु शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

छात्रसभा सर छोटूराम इंस्टीट्यूट में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव सिजेरिया और सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर अशोक सोम की नियुक्ति को भी मुद्दा बना रही है। वहीं, कैंपस में 90 लाख रुपये खर्च कर शुरू किया गया वाई-फाई एक महीने से बंद है। विवि ने एक महीने के अंदर पासवर्ड जारी कर शुरू करने को कहा था। अभी तक यह शुरू नहीं हो पाया है।
पीएचडी के मामले में भी विवि ने अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की है। खाली सीटों की संख्या और आवेदन की जानकारी विवि ने नहीं दी। जेआरएफ अभ्यर्थियों की आरडीसी शुरू हो गई, लेकिन एंट्रेंस टेस्ट पास करने वालों का कोर्स वर्क कब शुरू होगा, यह अभी तक तय नहीं है। विवि ने टोल फ्री नंबर शुरू करने का वादा किया था। इसका भी कोई अता-पता नहीं है। छात्रों का आरोप है कि प्रवेश प्रक्रिया में सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के लिए विवि ने खेल किया है। बीटेक के प्लेसमेंट के नाम पर छात्रों से पैसे तो लिए जा रहे हैं, लेकिन कंपनियां नहीं आ रहीं। दैनिक वेतन कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की मांग भी पत्र में है।
विज्ञापन

कुछ अधिकारियों के समय से सीट पर नहीं बैठने और कुछ शिक्षकों के समय पर क्लास नहीं लेने की शिकायत, हॉस्टलों में सफाई नहीं होने और लाखों रुपये सिक्योरिटी पर खर्च करने के बावजूद कैंपस में वाहन चोरी बढ़ने के मामलों को मुद्दा बनाया है। दरअसल, छात्रसभा छात्रसंघ चुनाव की तैयारी में जुटी है। इस वजह से इन मुद्दों को लेकर अब कैंपस का माहौल गरमाना तय है। पर्चे बांटने वालों में अंकुश, संदीप, रोहित, ललित, अनुज, अंकित, शिवम, अनुभव, योगेश, गौरव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें