फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठी मेरिट की डेट बढ़ाई, कल तक दाखिले

Sun, 07 Aug 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीसीएसयू ने छठी मेरिट के एडमिशन के लिए डेट बढ़ा दी है। अब सोमवार तक एडमिशन होंगे। वेबसाइट पर गलत डेट डिस्पले होने की वजह से विवि को डेट बढ़ानी पड़ी। वेबसाइट छठी मेरिट के एडमिशन पांच अगस्त से सात अगस्त तक होने की सूचना दी गई थी। सात अगस्त का रविवार है। असल में एडमिशन के लिए सिर्फ दो दिन पांच और छह अगस्त तय किए गए थे। कॉलेजों ने वेबसाइट की डेट का हवाला देकर डेट बढ़ाने की मांग की। सात अगस्त का रविवार होने की वजह से कॉलेजों को एक दिन देते हुए डेट बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

विवि की एडमिशन कोआर्डिनेटर प्रोफेसर वाई विमला के मुताबिक मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में ग्रेजुएशन की छठी मेरिट के एडमिशन अब सोमवार तक होंगे। इसके बाद ओपन मेरिट जारी की जाएगी। रजिस्टर्ड छात्र नौ अगस्त को कॉलेज में आवेदन दे दें। ओपन मेरिट कॉलेज ही तैयार करेंगे। मेरिट तैयार करने के लिए कॉलेजों को एक दिन का वक्त दिया जाएगा। 10 अगस्त को कॉलेज ओपन मेरिट तैयार करेंगे। एडमिशन के लिए भी एक दिन मिलेगा। योजना मुताबिक 11 अगस्त को ओपन मेरिट से एडमिशन होंगे।

ओपन मेरिट के लिए इस बार विवि का नया फार्मूला
विवि ने ओपन मेेरिट में गड़बड़ी न हो इसके लिए अबकी बार नया फार्मूला तैयार किया है। निगरानी और क्रास चेक के लिए एक फार्म तैयार किया है, जिसे छात्र कॉलेज में जमा करेंगे। कॉलेज के रजिस्टर में उनकी एंट्री होगी। फार्म या उसकी डिटेल रजिस्टर समेत कॉलेजों से मांगी गई है। इससे निगरानी रहेगी की कौन से कैंडीडेट और कब कॉलेज में पहुंचे। मेरिट कॉलेज ही तैयार करेंगे। अब तक शिकायत यह रही है कि छात्र के नहीं पहुंचने की सूचना देकर कॉलेज अपने हिसाब से आवेदकों को मेरिट में शामिल कर लेते थे। देखना यह है कि यह फार्मूला कितना कामयाब रहता है।
विज्ञापन


ओपन मेरिट का ऐसा होगा फार्म
ओपन मेरिट के लिए आवेदन के लिए विवि वेबसाइट पर एक फार्म जारी करेगा। रजिस्टर्ड छात्र उसे भरकर कॉलेज में जमा करना है। फार्म में रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, पिता का नाम, माता का नाम, रिजर्वेशन कैटेगरी, वर्टिकल, हॉरीजेंटल, बोर्ड, पासिंग ईयर, डिग्री, विषय, वोकेशनल कोर्स है या नहीं, दिनांक और वक्त की जानकारी भरनी होगी। वक्त फार्म जमा करते समय डाला जाएगा। कैंडीडेट के साइन होंगे। फार्म जमा करने पर कॉलेज कैंडीडेट को सीरियल नंबर देगा। इसे कैंडीडेट नोट कर लें। कैंडीडेट फार्म के साथ अपने डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी का पूरा सेट लगाकर दें। फार्म एडमिशन की तरह पूरा कंपलीट करके जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें