फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मारपीट कर घायल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। ठेली लेकर लौट रहे मोहल्ला हीरालाल निवासी अक्षय को मोहल्ला निवासी चार लोगों ने रास्ते में रोककर मारपीट कर घायल किया। पुलिस ने अक्षय को सीएचसी भेजा, जहां उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला हीरालाल निवासी सरिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका पति रोहताश ठेला लगाता है। 14 सितंबर को पति घर पर बैठा था, तभी मोहल्ला निवासी दो लोग आए और उसके पति पर चाकू से हमला किया। इसमें पति बाल-बाल बच गया था। इसके संबंध में थाने में शिकायत की थी। इसी रंजिश के चलते 15 सितंबर को भी आरोपी ने घर पर गाली गलौज की थी। इसके संबंध में 20 सितंबर को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी। इसकी जानकारी होने पर आरोपी ने 20 सितंबर की शाम उसके भतीजे अक्षय गोशाला के पास पांच आरोपियों ने रोक लिया। आरोपियों ने गाली गलौज व मारपीट की। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें