फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 11 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। अपराध नियंत्रण व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरधना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व में हत्या के मामलों में जेल जा चुके 11 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना सरधना पुलिस के अनुसार मुकदमे में शामिल गैंगस्टर एक्ट में सावन कुमार निवासी सीमली थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर और सनोज मीरापुर थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं गैंगस्टर एक्ट में मशरुफ उर्फ मसरुर, कैफ, शोहराब, कामरान, आसिब उर्फ आसिफ, मेहराज, नौशाद, इरशाद निवासी गांव कालंद थाना सरधना और अरशान सैफी उर्फ अरसू निवासी गांव मेहरमती गणेशपुर के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि इन सभी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें