फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार हादसों में तीन मौतें, आठ घायल

Thu, 03 Nov 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार और मंगलवार देर रात हुए चार हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए। मौतें होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। एक युवक की तो फरवरी में ही शादी होनी थी।
विज्ञापन


हादसा 1
मवाना रोड पर रक्षापुरम में एप्सनोवा हॉस्पिटल है। जहां नर्सिंग वार्ड में इंचौली थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी अंकित (25) पुत्र भजनपाल काम करता था। कुछ सालों से पूरा परिवार थाना टीपीनगर की शिवपुरम कॉलोनी में रह रहा है। बुधवार को अंकित साथ काम करने वाले गौतम के साथ अपनी बाइक से खनौदा गांव निवासी दोस्त  आसिफ की बहन की शादी में जा रहा था। सलारपुर गांव के पास मवाना की ओर से आई प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। अंकित का सिर टायर के नीचे आने से कुचल गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल गौतम को एप्सनोवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इस बीच टक्कर मारकर फरार हुई बस को पुलिस ने रजपुरा पेट्रोल पंप के सामने पकड़ लिया। जबकि चालक, परिचालक फरार हो गए। घटना के बाद लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे गंगानगर थाना इंचार्ज वसीम खान ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे का पता लगते ही अंकित के परिवार में कोहराम मच गया। तीन भाई-बहनों में अंकित सबसे बड़ा था। छोटा रोहित और सबसे छोटी बहन वर्षा है। अंकित का रिश्ता तय हो चुका था और फरवरी में उसकी शादी थी। वहीं शाम करीब 4 बजे गौतम ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक गौतम की दो शादीशुदा बहनें रेखा और रजनी हैं। एक बड़ा भाई संदीप है। घटना के बाद रोते-बिलखते मां परमेश्वरी, पिता रूपचंद और बहन-भाई हॉस्पिटल पहुंचे। गंगानगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंकित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

हादसा 2
मवाना रोड पर सैनी गांव के पास मंगलवार देर रात करीब दो बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात तक पहचान नहीं हो सकी थी। आसपास के लोगों ने बताया कि व्यक्ति मंदबुद्धि था।
विज्ञापन


हादसा 3
इंचौली थाना क्षेत्र के सैनी गांव निवासी विकास कुमार साईं एंबुलेंस सेवा की एंबुलेंस चलाता है। बुधवार सुबह छह बजे वह एंबुलेंस लेकर मेरठ जा रहा था। बहचौला मोड़ पर मंदिर के पास सामने से आ रही स्विफ्ट कार की एंबुलेंस से टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियां आपस में उलझकर कई मीटर तक घिसटीं। लोगों ने दोनों कार चालकों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसा 4
इंचौली थाना क्षेत्र के बना गांव निवासी भूपेंद्र पुत्र छोटेलाल स्विफ्ट कार से गांव लौट रहा था। रजपुरा स्थित  एफआईटी कॉलेज के पास कार की टेंपो से टक्कर हो गई। गंगानगर निवासी शिक्षिका सीमा शर्मा, एक निजी कॉलेज की छात्रा शिवानी समेत टेंपो सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ऑटो चालक और कार चालक हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें