फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विसर्जन यात्रा में लगे बप्पा के जयकारे

Fri, 25 Sep 2026 06:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
दौराला - श्री गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु नृत्य करते। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। शिव मंदिर रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को भगवान श्री गणेश की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकली यात्रा में श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जलपान कराकर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

मंदिर समिति अध्यक्ष अरुण शर्मा और विकास शर्मा ने बताया कि यात्रा से पहले पंडित संदीप शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर विसर्जन यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा मंदिर से शुरू होकर मिल बाजार, दौराला-सरधना रोड, तिरंगा चौक और दौराला चौराहे से होते हुए वापस सरधना रोड पहुंची। व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा, फल वितरण और जलपान कराकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान दीपक चौहान, शिवम, अक्षय, धीरेंद्र, विक्की, शिवकुमार, सनी, हर्षित, लोकेश, राकेश, धर्मेंद्र, विपेंद्र, आर्यन, सुमित, बीना, मीनू, आरती आदि मौजूद रहे।

दौराला - श्री गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु नृत्य करते। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें