प्रधानमंत्री के दरगाह पर चादर भेजने का विरोध घर का मामला
सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर भेजने पर हिंदू संगठनों ने जिस तरह से विरोध जताया है, वह उनका घर का मामला है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी और नशाखोरी गांव-गांव फैल रही है।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री आवास के नीचे शिवलिंग होने के बयान पर उन्होंने कहा कि इसका पता खुद अखिलेश को ज्यादा होगा, क्योंकि वह पांच साल आवास में रह चुके हैं। अनुसूचित जाति के लोगों को न्याय नहीं मिलने पर सड़कों पर जाम लगाकर कलक्ट्रेट का घेराव भी करेंगे।
यह भी पढ़ें: West UP News Live: वेस्ट यूपी में छाया घना कोहरा, मुजफ्फरनगर में मिनी बस पलटने से हादसा, महिला की माैत
सांकरौद प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
सांकरौद गांव में पहुंचे सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि सांकरौद गांव में अनुसूचित जाति के परिवार पर हमला करने के कई आरोपी फरार है और पीड़ित परिवार गांव छोड़कर बाहर रहने को मजबूर है। इस मामले में उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पुलिस अफसरों से वार्ता कर फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने पुलिस अफसरों से अनुसूचित जाति के लोगों को जारी शस्त्र लाइसेंस की जानकारी भी मांगी।