फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जाओ, नहीं लाऊंगी दहेज में दो लाख रुपये... गुस्साए पति ने डबल बेड से निकाला तमंचा और मार दी गोली

Fri, 03 Jan 2025 10:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

विवाहिता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसका सीना लहूलुहान हो गया है। पीड़िता की नानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। छह महीने पहले ही शादी हुई थी। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती रेशमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये न देने पर देहली गेट थाना क्षेत्र के खैरनगर में पति याहिया खां ने पत्नी रेशमा (22) को गोली मार दी। बाजू में गोली लगने से घायल महिला को प्यारेलाल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। रेशमा की नानी श्यामनगर निवासी बानो ने याहिया समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

 

देहली गेट थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बानो ने बताया कि उन्होंने अपनी नाती रेशमा का निकाह छह महीने पहले 27 जुलाई को खैरनगर निवासी याहिया खां से किया था। आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल वाले रेशमा का उत्पीड़न करते हैं। पति भी उससे मारपीट करता है। शुक्रवार दोपहर को भी उसने दो लाख रुपये न देने पर रेशमा को पीटा। रेशमा ने इसकी शिकायत अपनी नानी से की। आरोप है कि ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने रेशमा को पीटा। इसी दौरान याहिया खां ने डबल बेड से तमंचा निकाला और रेशमा पर गोली चला दी। बारुद से पीड़िता का सीना भी जख्मी हुआ है। रेशमा के लहूलुहान होने पर आरोपी फरार हो गए।
 
विज्ञापन

रेशमा की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। देहली गेट पुलिस ने घायल रेशमा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। शाम को बानो की ओर से पति, देवर, देवरानी, सास समेत छह के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें