मेरठ। मवाना पुलिस और स्वॉट टीम ने दुकानों में कुंबल करके चोरी करने वाले लावड़ खटीक मोहल्ला निवासी रिजवान, लावड़ मनिहारों वाली गली निवासी सलमान को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि सलमान चंडीगढ़ में एक बर्तन की दुकान पर सेल्समेन का काम करता था। महीने में एक बार मेरठ आकर चोरी करता है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, चाकू, घटना में प्रयोग की गई बाइक, दो अन्य बाइक और 900 रुपये बरामद किए है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी शाहरुख निवासी लावड़ की तलाश जारी है। वह मूल रुप से गाजियाबाद लोनी का निवासी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस लाइन में एसपी देहात अभिजीत कुुमार ने बताया कि कल्याण सिंह मोहल्ला निवासी अशोक कुमार ने मवाना थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि तीन दिसंबर की रात चोरों ने सुभाष चौक के पास सुभाष बुक डिपो, अग्रवाल साइकिल स्टोर और न्यू जैन मिष्ठान भंडार की दुकानों में छत के रास्ते घुसकर दुकान से नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। सीसीटीवी के माध्यम से जांच की गई तो आरोपियों की पहचान रिजवान, सलमान और शाहरुख के रुप में हुई। मवाना पुलिस और स्वॉट टीम ने मुखबिर की सूचना पर मील बाईपास के पास से रिजवान और सलमान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से रामपुरी चाकू मिला। एसपी देहात के अनुसार आरोपी बहसूमा, दौराला समेत आठ से ज्यादा दुकानों में चोरी कर चुके हैै।
विज्ञापन
छत से रास्ता होने वाली दुकानों को बनाते हैं निशाना
एसपी देहात ने बताया कि आरोपी उन दुकानों को निशाना बनाते थे जिनमें छत के रास्ते दुकान में जाने का रास्ता होता था या कमजोर होती थी। उनकी दीवार तोड़कर कुंबल करके चोरी करते थे। डेढ़ महीने में आठ से ज्यादा दुकानों में चोरी कर चुके है। आज तक यह कभी पकड़े नहीं गए। एसपी देहात ने बताया कि चोरी के बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।