मोदीपुरम। शहर में शुक्रवार को दिनभर उमसभरी गर्मी ने परेशान कर दिया। शुक्रवार शाम को बारिश की फुहार से थोड़ी राहत मिली। शनिवार को भी बारिश की संभावना है। मौसम के तेवर लगातार बदल रहे है और आसमान पर बादल छाए हुए हैं, जिस कारण से दिन का तापमान भी 35 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस सप्ताह अच्छी बारिश के संकेत हैं।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस व रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 127 दर्ज किया गया। शहर के विभिन्न इलाकों गंगानगर 120, जयभीम नगर 132, पल्लवपुरम 128, दिल्ली रोड 130, बेगमपुल 135 दर्ज किया गया। पिछले दो दिन की अपेक्षा एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी बढ़ोतरी हुई है। कृषि प्रणाली के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि शनिवार को भी बारिश के आसार है। 16 अगस्त तक बारिश होने के संकेत मिल रहे है, जिस कारण तापान में गिरावट आएगी और गर्मी से भी राहत मिलेगी।