फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में पलक रही प्रथम

विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय खरखौदा में रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं (स्वयं)
विज्ञापन
खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य नीलम सिंह की देखरेख में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कल्चरल क्लब एवं रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कल्चरल क्लब प्रभारी डॉ. सुमन सिंह एवं रेंजर्स प्रभारी डॉ. रचना बालियान द्वारा किया गया। छात्राओं ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रंगोली प्रतियोगिता में छात्रा पलक बीए द्वितीय वर्ष ने प्रथम, आयशा बीकाम तृतीय वर्ष ने द्वितीय व शिवानी बीए तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. सीमा गौतम, डॉ. सुरभि सिंघल, नरेंद्र कुमार, डॉ. रचना बालियान, अंशु, डॉ. संदीप कुमार गुप्ता, डॉ. गुरमीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें