मोदीपुरम। अगस्त में गर्मी झुलसा रही है। मंगलवार का दिन इस माह में सबसे गर्म रहा। दिन का तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन मौसम गर्म बना रहेगा।
बारिश के चलते जहां तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब फिर से पारा 36 डिग्री को पार कर गया। लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दो दिन में तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को मौसम सुबह से ही मौसम गर्म बना हुआ था। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 76 व न्यूनतम 56 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी दो दिन तक गर्मी का असर बना रहेगा। उमस और चढ़ते पारा ने गर्मी को बढ़ा दिया है। 29 और 30 को हल्की बारिश होने के आसार हैं।