फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू : स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू : स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन
विज्ञापन

फीवर डेस्क और रैपिड रेस्पांस टीम बनाने का निर्देश
मेरठ। डेंगू के तीन मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अफसर सतर्क हो गए हैं। सीएमओ ने अलर्ट जारी करते हुए मेडिकल कॉलेज, पीएल शर्मा जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए गाइडलाइन भेजी है, जिसमें फीवर डेस्क बनाने के लिए कहा गया है। जिस क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति को डेंगू की पुष्टि होती है, उस क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाने को कहा है।
विज्ञापन

गाइडलाइन में कहा है कि बुखार के मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार दिलाया जाए। ऐसे मरीजों की ट्रैकिंग की जाए। मलेरिया के रोगियों की स्लाइड तैयार कराई जाएं। बुखार से संबंधित दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। संक्रामक रोगों की संख्या में असामान्य वृद्धि होने पर क्षेत्रवार रैपिड रेस्पांस टीम (आरआरटी) का गठन किया जाए। दरअसल, कूलर और अन्य बर्तनों में पानी भरा रहने के कारण डेंगू का खतरा बढ़ा हुआ है। मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी लैब और जिला चिकित्सालय की लैब में जांच के बाद ही आधिकारिक तौर से डेंगू की पुष्टि मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें