फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 37860 चालकों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जून में यातायात पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 33.73 लाख का शमन शुल्क वसूला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जून में विशेष अभियान यातायात पुलिस ने एसएसपी अविनाश पांडेय के आदेश पर चलाया। जिसमें 37860 चालकों के चालान किए गए। जिनसे 33 लाख 73 हजार 800 शमन शुल्क वसूला गया।
यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के एक से 30 जून तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, अवैध पार्किंग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले, ओवर स्पीड, बिना एचएसआरपी और अन्य यातायात उल्लंघनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट के खिलाफ 21,252 चालान किए गए। तीन सवारी के खिलाफ 1414 चालान किए गए। अवैध पार्किंग के खिलाफ 2363 चालान की कार्रवाई की गई। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 1049 चालान, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के 558, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 1412 चालान, ओवर स्पीड 4862, बिना एचएसआरपी के 713 और अन्य 4,237 चालान किए गए।
विज्ञापन

पल्लवपुरम क्षेत्र में यातायात पुलिस एवं स्थानीय थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण हटाकर दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा आगामी त्योहारों, मेलों एवं धार्मिक आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए संदिग्ध वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि यातायात नियमों का पालन कराने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। यातायात के संबंध में किसी भी समस्या/सुझाव के लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454404000 जारी किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें