फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निकाह से पूर्व धमकी देने वाले युवक का शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्लामाबाद में निकाह से पहले युवती को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी का पुलिस ने शांंतिभंग में चालान कर दिया। शादी के दौरान पुलिस फोर्स मंडप पर तैनात कर दिया था।
विज्ञापन

एक युवक का पड़ोसी युवती से प्रेमप्रसंग था। शादी की बात पर युवती के परिजन नहीं माने और उसका रिश्ता हापुड़ में एक युवक के साथ कर दिया। बुधवार को युवती की शादी हो गई। युवक ने शादी होने पर जान से मारने की धमकी दी थी। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने धमकी देने वाले युवक को हिरासत में लिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक शान का शांतिभंग में चालान किया। उधर , एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि युवक का शांतिभंग में चालान किया है। शादी समारोह में पुलिस तैनात कर दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें