फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोड, भूमि पैमाइश का समाधान नहीं, सिर्फ पांच शिकायत का निस्तारण

Mon, 08 Sep 2025 10:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। चकरोड, भूमि पैमाइश, अवैध कब्जा सहित जमीन से संबंधित समस्या का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। समाधान दिवस में सदर तहसील में 47 शिकायतों में से सिर्फ पांच का निस्तारण हो पाया, जबकि कई शिकायत लंबे समय से लंबित हैं। डीएम-एसएसपी ने समाधान दिवस में पहुंचे अफसरों को निर्देश दिए कि समयबद्ध और गुणवत्तापरक शिकायत का निस्तारण करें, अन्यथा विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


डीएम डॉ. वीके सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को सदर तहसील में समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायत सुनी गई। समाधान दिवस में 47 शिकायती पत्र अधिकारियों के सामने पहुंच गए, इसमें से 05 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। अन्य शिकायतों का सीमा के अंतर्गत निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। डीएम ने कहा कि आमजन की शिकायत का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों में चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि पैमाइश कराने, पेंशन की मांग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग व चकबंदी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 47 शिकायती आए थी। इस अवसर पर एसएसपी विपिन ताडा, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें