फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चेयरपर्सन ने किया तीन मुख्य मार्गों का उद्घाटन

विज्ञापन
सुभाष चौक पर कस्बे के लोगों के साथ सड़क का शिलान्यास करती चेयरपर्सन सुधा खटीक स्रोत संवाद
विज्ञापन
कस्बे के लोगों को टूटी सड़कों से मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी में टूटी सड़कों से लोगों को राहत देने के उद्देश्य से नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने करोड़ों रुपये की तीन प्रमुख सड़कों का रिबन काटकर उद्घाटन किया।
सोमवार को नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने नगर पंचायत द्वारा बनाई जाने वाली मुख्य सड़क से वार्ड 8 और 13 को जोड़ने वाले मार्ग स्टेट बैंक चौराहे से भारत माता चौक तक, सुभाष चौक से राजकीय इंटर कॉलेज व सिनेमा चौक चौराहे से मुख्य मार्ग तक करीब पांच करोड़ की सड़कों का पूजा-अर्चना के साथ कस्बे के लोगों के साथ उद्घाटन किया। चेयरपर्सन ने बताया कि करीब 15 वर्षों से इन सड़कों का निर्माण नहीं हुआ था। कस्बे के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कस्बे के लोगों और वार्ड सभासद की मांग पर प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। मंजूरी मिलते ही सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ कस्बे के सैकड़ों गणमान्य लोग और वार्ड सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पानी निकासी के लिए होगा नालों का निर्माण
चेयरपर्सन सुधा खटीक ने बताया कि कस्बे के जिन वार्डों में पानी निकासी के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन कॉलोनी में नालों का निर्माण होगा। कई नालों का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा और कई बड़े नालों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें