फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हिंदू समाज को सशक्त बनाने पर जोर दिया

विज्ञापन
सरधना। नगर के शिव मंदिर में राष्ट्रीय बजरंग दल और अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की जिला बैठक का आय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के शिव मंदिर में राष्ट्रीय बजरंग दल और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने हिंदू समाज को सशक्त बनाने, समाज में जागरूकता फैलाने और विभिन्न सामाजिक समस्याओं के प्रति चेतना बढ़ाने पर जोर दिया।
मुख्य वक्ता प्रेमपाल चौहान ने कहा कि संगठन का उद्देश्य भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना और हिंदू समाज को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि समाज में फैली लैंड जिहाद जैसी समस्याओं को रोकने के लिए भी संगठन कार्य कर रहा है। प्रांत उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी ने लव जिहाद को देश की बड़ी समस्या बताते हुए कहा कि संगठन बहनों और बेटियों की सुरक्षा के लिए समाज को जागृत करेगा और युवाओं को जागरूक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि पूरे जिले में हिंदू केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जो समाज को जिहादी विचारधारा रखने वालों से सुरक्षित रखने का कार्य करेंगे। बैठक में संगठन के कमल चौहान, विष्णु दत्त त्यागी, जिला मंत्री सनी सोम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें