फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चेयरपर्सन और ईओ ने किया निर्माणाधीन गो आश्रय स्थल का निरीक्षण

विज्ञापन
लावड़ - निर्माणधीन गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण करती चेयरपर्सन और ईओ। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
लावड़। चिंदौड़ी मार्ग स्थित निर्माणाधीन गो आश्रय स्थल का शुक्रवार को चेयरपर्सन हज्जन आफताब कुरैशी और अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने सामग्री की जांच की और ठेकेदार को हिदायत दी कि यदि घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायत मिली तो ठेका निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

हज्जन आफताब व मनोज कुमार ने बताया कि गो आश्रय स्थल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। आश्रय स्थल में लगभग 200 गोवंश को रखने की क्षमता रहेगी। बताया कि गोवंश के दूध की बिक्री और गोबर से बनने वाली खाद से होने वाली आमदनी को आश्रय स्थल पर ही खर्च किया जाएगा। फिलहाल, शेड डालने व रंगाई पुताई का कार्य चल रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि 1.63 करोड़ की धनराशि से आश्रय स्थल का निर्माण हो रहा है। उन्होंने निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने, गुणवत्तायुक्त सामग्री का उपयोग करने की ठेकेदार को हिदायत दी। इस दौरान मनोज गोयल, देवेंद्र कुमार, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें