दौराला - भगवती कॉलेज में रंगोली बनाती छात्राएं। स्रोत : संस्थान
दौराला। सिवाया स्थित भगवती कॉलेज में शुक्रवार को दीपावली से पूर्व रंगोली, दीया सज्जा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एजुकेशन विभाग, बीए, बीकॉम, विधि विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर, कला विभाग की विभागाध्यक्ष शालिनी ने नौ अलग-अलग समूहों की रंगोली, दीया सुसज्जित का निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में गणेश ग्रुप प्रथम, द्वितीय स्थान पर राम-सीता ग्रुप रहा। दीया-बाती ग्रुप व शाइन ग्रुप को सामूहिक रूप से तृतीय स्थान प्रदान किया गया। दीया सज्जा प्रतियोगिता में तृप्ति प्रथम, प्रिया ने द्वितीय स्थान पर रही। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. राजीव शर्मा, सुशील शर्मा, डॉ. रूपम, डॉ. अलका शर्मा, सिमरन, ज्योति, मोहम्मद इनाम, डॉ. अनिता आदि मौजूद रहे।