फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धापुरी में घर के बाहर महिला से चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। कंकरखेड़ा में घर के बाहर बैठी महिला से पल्सर सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। पीड़िता बदमाशों से भिड़ गए, लेकिन आरोपी उसे धक्का देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

श्रद्धापुरी फेस-2 निवासी अंकित रेलवे में टेक्नीशियन हैं। उनकी पत्नी नीरज दोपहर में घर के बाहर बैठी थी। तभी पल्सर पर दो बदमाश आए और चेन लूट ली। बदमाशों को देख महिला ने साहस दिखाया और वह भिड़ गई, लेकिन शोर मचाने पर भी कोई नहीं आया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि पुलिस गश्त नहीं करती है, जिस कारण से दिन में भी बदमाश लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। दो दिन पहले भी बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल लूट लिया था। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि महिला की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें