फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र- छात्राओं को बताया मतदान का महत्व 

Fri, 26 Jan 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मतदाता दिवस पर बृहस्पतिवार को स्कूल कॉलेजोें में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। वहीं एनसीसी कैडेट्स ने लोगाें को मतदान के प्रति जागरूक करने की शपथ ली
विज्ञापन

शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. दिव्या नाथ ने किया। छात्राओं को मतदान का महत्व बताया गया। डॉ. लता कुमार, डॉ. गीता चौधरी ने सहयोग दिया। कनोहरलाल महिला डिग्री कॉलेज शारदा रोड पर प्राचार्या डॉ. किरन प्रदीप ने छात्राओं को मतदान का महत्व बताया। संयोजन छात्र कल्याण परिषद् की डीन डॉ. वेणु वनिता ने किया। इस्माइल महिला डिग्री कॉलेज में मतदाता दिवस मनाया गया। छात्राओं ने कॉलेज गेट से रैली निकाली। शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. साधना सहाय ने किया। डॉ. सपना, डॉ. बबीता, डॉ. विनेता, गुलफशा, शहरोज, सबा, फ जीलत, नार्मेश ने सहयोग दिया।  

 एनसीसी कैडेट ने ली शपथ  
मतदाता दिवस पर बृहस्पतिवार को मेरठ कॉलेज में एनसीसी कैडेट ने लोगों को वोट देने के लिए जागरूक करने की शपथ ली। इसमें एनसीसी कैडेट लोगों को वोट देने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम कर रहे हैं। कॉलेज प्राचार्या बी. कुमार ने सभी छात्रों को शपथ दिलाई। लेफ्टिनेंट डॉ. अवधेश कुमार, मेक्टा के अध्यक्ष डॉ. विकाश वशिष्ठ, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. अलका चौधरी, डॉ. अमरजीत मलिक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

  
 कैश कॉलेज में किया जागरूक
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित कॉलेज ऑफ एप्लाइड एजूकेशन एंड हेल्थ साइंसेज के बूथों पर भारत निर्वाचक आयोग के बूथ अधिकारी संजीव कुमार रुहेला द्वारा स्थानीय मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। कॉलेज की बीटीसी की छात्रा पूजा, आरती, मानसी, स्वाति, रेखापाल, दीपाली, नेहा, गुंजन, शिवानी, शिखा आदि कॉलेज के स्टाफ सुनील कुमार, नीति चौहान, रीना, कालू खां, रामअच्छे सिंह, विनोद शर्मा को मतदान की शपथ दिलाई। देवेंद्र मलिक, दिग्विजय सिंह, भारत भूषण शर्मा, पवन जिंदल, संजीव कुमार, सवित्री देवी आदि मौजूद रहे। 

मतदान के लिए प्रेरित किया
मेरठ। ट्राइडेंट कॉलेज ऑफ एजूकेशन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्र-छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय के निदेशक एवं प्राचार्या डॉ. शिवानी कुमारी ने मतदान के लिए प्रेरित किया। 

रैली निकाली
मेरठ। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर देवनागरी इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट ने जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। शुभारंभ प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी रविंद्र यादव, स्काउट प्रभारी पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें