फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह से विवि कर्मचारियों को वेतन नहीं, दी यह चेतावनी

Wed, 08 Feb 2017 11:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कार्यरत कुशल और अकुशल कर्मियों को चार माह से वेतन नहीं मिला है। इससे इन कर्मचारियों को परिवार के पालन-पोषण में समस्या आ रही है। विवि स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होने पर कर्मचारियों ने हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कृषि विवि में कुशल और अकुशल कर्मचारियों का टेंडर हजारिया ग्रुप कंपनी को दिया गया था। विवि में 170 कुशल और अकुशल कर्मचारी और 300 से अधिक फार्म श्रमिक तैनात हैं। इन कर्मचारियों को अक्तूबर से अब तक वेतन नहीं मिला है। इससे कर्मचारी परेशान हैं। कर्मचारियों के सामने परिवार के पालन-पोषण को लेकर समस्या आ रही है। कर्मचारी कुलपति कार्यालय से लेकर रजिस्ट्रार और वित्त नियंत्रक कार्यालय तक चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कंपनी अधिकारी भी कर्मचारियों से काम तो ले रहे है, लेकिन उनका भुगतान नहीं करा पा रहे है। परेशान कर्मचारियों ने विवि में हड़ताल करने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि उनका करीब 70 लाख रुपये का भुगतान कंपनी पर है, जो अभी तक नहीं दिया गया है। आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से अभी तक ईपीएफ और ईएसआई का कार्ड भी नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें