फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नये कोर्सों से मिलेंगे रोजगार के अवसर, जानने के लिए पढ़े

Wed, 08 Feb 2017 11:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीसीएसयू कैंपस में नए सत्र से दो नए कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। बाजार की डिमांड को ध्यान में रखते हुए और फीडबैक के आधार पर यह कोर्स तय किए गए हैं। बीकॉम ऑनर्स और एमबीए हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट कोर्स शुरू होगा। ऑनर्स में दो और कोर्स शुरू करने की योजना है। उद्यमिता की जानकारी देने के लिए विवि इन दिनों वर्कशॉप का आयोजन कर रहा है। बुधवार को तकनीकी छात्रों के लिए वर्कशॉप होगी।
विज्ञापन


मंगलवार को सर छोटूराम इंस्टीट्यूट के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. राजीव सिजेरिया और सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीएससी ऑनर्स कोर्स शुरू करने की योजना तैयार हो चुकी है। यह कोर्स टैक्सेशन पर फोकस होगा। बाजार की डिमांड को ध्यान में रखते हुए यह कोर्स डिजाइन किया गया है। दो अन्य विषयों में भी ऑनर्स शुरू करने की योजना है। उस पर फीडबैक लिया जा रहा है। एमबीए हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट में शुरू होगा। इसमें हॉस्पिटल प्रबंधन और हेल्थ केयर प्रबंधन, पर्यटन प्रबंधन, होटल प्रबंधन के क्षेत्र में विशेषता प्रदान की जाएगी। हॉस्पिटल, होटल और पर्यटन तीनों क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बढ़ रही हैं। छात्रों को नौकरी मिलने में दिक्कत नहीं होगी। कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने रोजगारपरक कोर्स तैयार करने का निर्देश दिया है।

विमुद्रीकरण पर राष्ट्रीय सेमिनार
विवि में विमुद्रीकरण और डिजिटाइजेशन पर नेशनल सेमिनार होने जा रही है। 17 और 18 मार्च को विमुद्रीकरण डिजिटल भारत एवं मुद्रा रहित विषय पर नेशनल सेमिनार होगी। देशभर के विश्वविद्यालयों से इसमें शोध पत्र आमंत्रित किए हैं। विभिन्न जगहों से वक्ता बुलाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें