फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक पेपर के लिए आज फाइनल होंगे केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में 25 जनवरी से शुरू होने वाली स्पेशल बैक परीक्षा के लिए सोमवार को विवि केंद्र फाइनल कर सकता है। इसके अलावा एक फरवरी से शुरू होने वाली बैक परीक्षाओं के भी केंद्रों की सूची फाइनल की जाएगी।
विज्ञापन

इस परीक्षा में फाइनल ईयर में बैक वाले और कोविड-19 के कारण परीक्षा नहीं दे पाने वाले छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनके अलावा जो छात्र-छात्राएं हाल ही में हुईं फाइनल ईयर की परीक्षाओं में पास हो चुके हैं, लेकिन उनकी पिछले किसी वर्ष या सेमेस्टर में बैठक है, उनको भी मौका दिया गया है। 25 जनवरी से 15 मार्च तक परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली पहली पाली की परीक्षा का समय नौ बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा का समय 3 बजे से 5 बजे तक रखा गया है। जिस तरह पिछली परीक्षाओं का समय घटाया गया था, बैक में भी वही व्यवस्था रहेगी। वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र डेढ़ घंटे और विस्तृत उत्तरीय दो घंटे का होगा। पूरा परीक्षा कार्यक्रम सीसीएसयू की वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें