फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना में कब्रिस्तान की दीवार तोड़ी, लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे के मोहल्ला इस्लामाबाद में स्थित कब्रिस्तान की दीवार को मंगलवार देर रात असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। इससे लोगों में भारी नाराजगी है। घटना की जानकारी मिलते ही कब्रिस्तान कमेटी के जिम्मेदारों ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले मोहल्ला पीरजादगान निवासी इकबाल ने बताया कि कब्रिस्तान की चहारदीवारी की गई थी ताकि किसी भी असामाजिक व्यक्ति का प्रवेश रोका जा सके। मंगलवार देर रात कुछ असामाजिक तत्वों ने दीवार तोड़कर भीतर रास्ता बना लिया। जैसे ही उन्हें घटना का पता चला वह तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां दीवार का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त था। उन्होंने पुलिस को सूचित किया और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्र में छानबीन कर रही है और स्थानीय लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें