फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किसानों के नलकूप से कृषि यंत्र चोरी

विज्ञापन
सरूरपुर। जंगल में नलकूप से चोरी की जानकारी देता किसान। पीड़ित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव सरूरपुर और करनावल के जंगल में चोरों ने किसानों के नलकूपों को निशाना बनाते हुए गौरव, बबलू, संजय दहिया, ओमवीर और सोहनपाल के नलकूपों से स्टार्टर, केबल समेत कृषि यंत्र चोरी कर लिए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह उस समय हुई, जब किसान खेतों पर पहुंचे और नलकूपों से उपकरण गायब मिले।
पीड़ित किसान ने तहरीर में बताया कि चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर नलकूपों से जरूरी उपकरण उखाड़ ले गए। इससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हुई। खेतों में फैली अव्यवस्था देखकर किसानों में रोष व्याप्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित किसानों ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल व आसपास के खेतों का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ितों से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि संदिग्धों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें