फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर यूपी में जश्न का माहौल, लहराया तिरंगा, अलर्ट जारी

Mon, 05 Aug 2019 01:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर पश्चिमी यूपी में जश्न का माहौल - फोटो : अमर उजाला
सरकार ने आज राज्यसभा में कश्मीर आरक्षण संशोधन बिल पेश कर दिया है। जिसके तहत अनुच्छेद 370 का खात्मा किया जाएगा। गृह मंत्री ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 370 के खंड 1 के सिवा इस अनुच्छेद के सारे खंडों को रद्द करने की सिफारिश की। वहीं विपक्ष सरकार को घेरने के लिए तैयार है। बिल के पेश होने के बाद से ही विपक्षी नेता सदन में हंगामा कर रहे हैं, जिसके बाद सदन को थोड़ी देर के लिए स्थगित करना पड़ा।

 
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ में जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
इस फैसले के बाद जम्मू कश्मीर से अब लद्दाख अलग हो गया है। लद्दाख को भी केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है। जम्मू-कश्मीर भी अब राज्य नहीं रहा। उसे केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिल गया है। 

सरकार के इस निर्णय के बाद देश में जहां हर तरफ जश्न का माहौल है। वहीं पश्चिमी यूपी में लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और अनुच्छेद 370 हटाने की सराहना की।

 
विज्ञापन

3 of 5
मुजफ्फरनगर में जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
यूपी के सहारनपुर में लोग हाथों में तिरंगा लेकर शहर के घंटाघर चौक पर पहुंचे, जहां ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया। इसी तरह मुजफ्फरनगर जनपद में भी शिव चौक पर आकर लोगों ने एकत्र होकर मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान लोगों ने अबीर गुलाल उड़ाया और आतिशबाजी भी की।

उधर शामली जिले में सुरक्षा के लिहाज से अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस गश्त बढ़ाकर चेकिंग की जा रही है। वहीं शहर में होने वाली रैली आदि कार्यक्रम आयोजकों ने स्थगित कर दिए हैं। 

 

4 of 5
शामली में चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के बच्चा पार्क पर लोग एकत्र हुए और जश्न मनाया। वहीं बागपत के बीजेपी सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि कश्मीर पर जो संकल्प लिया था, जो सपना देखा था आज उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा करके दिखाया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ में घंटाघर पर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
उधर मेरठ में सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी अजय साहनी भी शहर में राउंड पर हैं। लखनऊ से पुलिस अफसरों को सुरक्षा व्यवस्था सम्बंधी कड़े निर्देश दिए गए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है। हापुड़ अड्डे चौराहे पर आरएएफ व स्थानीय फोर्स तैनात है। सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें