फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDIA की जीत पर भुवी के गांव में ऐसे मनाई खुशियां, भुवनेश्वर के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

Mon, 19 Feb 2018 01:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग के वॉन्डर्स मैदान में रविवार को मेरठी भुवनेश्वर ने जमकर कहर बरपाया। भुवी की शानदार गेंदबाजी के आगे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज टिक नहीं पाए। भुवनेश्वर ने टी-20 फॉरमेट में अपना सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट चटकाए। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मैचों के तीनों फार्मेट में पांच-पांच विकेट लेकर पहले भारतीय क्रिकेटर होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कराया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से गांव के लोग और शहरवासी काफी खुश हैं। मिठाई बांटकर लोगों ने खुशी मनाई। साथ ही आगे के मैचों में भी इसी प्रदर्शन की उम्मीद जताई। 

विज्ञापन


भुवनेश्वर के शानदार प्रदर्शन के बाद गंगानगर स्थित उनके आवास पर खुशी का माहौल है। घर पर पिता किरणपाल सिंह और माता इंद्रेश देवी ने टीवी पूरा मैच देखा। भुवनेश्वर की तूफानी गेंदबाजी को देखकर माता-पिता फूले नहीं समा रहे हैं। 

पढ़ें : INDvSA: धवन-भुवनेश्वर ही नहीं यह तीन खिलाड़ी भी रहे इस मैच के 'ट्रंप कार्ड'
विज्ञापन


पिता किरणपाल सिंह ने बताया कि टी-20 में भुवी का अभी तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा। यूपीसीए के सदस्य राकेश गोयल ने बताया भुवी के इस मैच में पांच विकेट लेने से वो पहले भारतीय क्रिकेटर बन गये हैं। जिसने टी-20, एक दिवसीय और टेस्ट फारमेट में पांच-पांच विकेट लिए हैं। टी-20 फारमेट में इससे पहले उनका तीन विकेट सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन था। भुवी की शानदार गेंदबाजी के सामने अफ्रीकी बल्लेबाज 175 रन ही बना सके। 
विज्ञापन


भुवनेश्वर ने अफ्रीका टीम के पहले टॉप तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उनके प्रदर्शन से प्रशंसकों ने खुशी है। पिता किरणपाल ने बताया कि मैच जीतने के बाद आसपास के लोगों ने घर आकर बधाई दी। भुवी के कोच संजय रस्तोगी ने भी फोन कर उनके पिता को बधाई दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें