फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ठक-ठक गिरोह की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाली

Mon, 27 Feb 2023 10:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

ठक ठक गिरोह की तलाश में पुलिस दिल्ली- मेरठ हाईवे पर  सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, गिरोह ने हाल ही में अप्रवासी दंपति के साथ लूटपाट की थी।
विज्ञापन
Delhi-Meerut expressway - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-देहरादून बाईपास पर ठक-ठक गिरोह के सदस्यों ने अप्रवासी दंपती से लूटपाट की थी। इस गिरोह का पता लगाने और सदस्यों की तलाश के लिए पुलिस की टीमों ने रविवार को कई होटलों और अन्य जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके साथ ही गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात ठक-ठक गिरोह ने देहरादून के मूल निवासी और आस्ट्रेलिया में रह रहे चिकित्सक डॉ. विनोद पुरी और उनकी पत्नी से लूटपाट की थी।

बदमाशों ने कार रुकवाने के बाद स्प्रे का प्रयोग कर दंपती को बेहोश कर दिया था। इसके बाद लाखों रुपये के जेवरात और 20 हजार रुपये की नकदी एवं कागजात लूट लिए गए थे। वारदात के दौरान छीना गया बैग झेझा रोड पर फेंक दिया गया था।

पुलिस के मुताबिक यह दंपती आस्ट्रेलिया से आ रही बेटी को लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। तभी उनके साथ यह वारदात की गई। इससे पहले भी एक्सप्रेसवे और हाईवे पर ठक-ठक गिरोह के सदस्य ऐसी वारदात कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें