फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू में भी लगेगी सैनिटाइज टनल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू में भी लगेगी सैनिटाइज टनल
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय प्रशासन ने कलक्ट्रेट की तरह प्रशासनिक भवन के बाहर सैनिटाइज टनल लगाने का निर्णय किया है। तीन मई को लॉकडाउन खुलने के बाद विवि का जो भी स्टाफ आएगा वह इस टनल से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आने के बाद कार्यालयों में सतर्कता बरती जा रही है। सीसीएसयू प्रशासन भी कोरोना को लेकर जागरूक है। विवि प्रशासन ने निर्णय किया है कि तीन मई को लॉकडाउन खुलने से पहले प्रशासनिक भवन के बाहर सैनिटाइज टनल बनवाई जाएगी। जिससे प्रशासनिक भवन में जाने से पहले सभी को सैनिटाइज किया जा सके। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इसको लेकर विश्वविद्यालय के इंजीनियर को कहा है। कलक्ट्रट में बनाई सैनिटाइज टनल की तरह यहां भी होगी। रजिस्ट्रार ने बताया कि तीन मई तक सभी को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा है। सीसीएसयू की वेबसाइट पर जरूरी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। कॉलेजों के प्राचार्यों को भी लगातार वेबसाइट देखने के लिए कहा है। इसके अतिरिक्त कुलपति की तरफ से व्हाट्स एप ग्रुप बनवाया गया है। जिसमें सभी राजकीय और एडेड कॉलेजों के प्राचार्य को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें