फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू अपडेट: उप मुख्यमंत्री की बैठक में बड़ा निर्णय, दो जुलाई से होंगी परीक्षाएं, अब दोबारा जारी होगा कार्यक्रम

Fri, 25 Jun 2021 02:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उप मुख्यमंत्री की बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया है। सीसीएसयू की परीक्षाएं दो जुलाई से होंगी लेकिन कार्यक्रम दोबारा से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
मेरठ: सीसीएसयू फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में दो जुलाई और आठ जुलाई से शुरू होने वाली वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षा का कार्यक्रम विश्वविद्यालय ने बदल दिया है। उप मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि सारी परीक्षाएं 10 अगस्त तक निपटाई जाएंगी। अभी तक जो विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम बनाया था, उसमें परीक्षाएं 27 अगस्त तक होनी थी। वहीं अब विश्वविद्यालय एक ही शिफ्ट में दो पेपरों की परीक्षाएं भी करा सकता है। इसको लेकर शुक्रवार को परीक्षा समिति की आपात बैठक बुलाई गई है, जिसमें सभी निर्णय लिए जाएंगे। 

विज्ञापन


सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में दो जुलाई से वार्षिक यूजी और पीजी की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। आठ जुलाई से सेमेस्टर में यूजी-पीजी की परीक्षाएं होनी हैं। विश्वविद्यालय की तरफ से सारा परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। गुरुवार को परीक्षा को लेकर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा, रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा के साथ ऑनलाइन बैठक की। बैठक में बताया गया कि विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 27 अगस्त तक चलेंगी, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सारी परीक्षाएं 10 अगस्त तक खत्म कराएं। उन्होंने कहा कि अगस्त में ही रिजल्ट जारी करें ताकि सितंबर के पहले सप्ताह से कॉलेजों में नया सत्र शुरू किया जा सके। 

बताया गया कि नए सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू हो रही है। ऐसे में यह सत्र लेट नहीं होना चाहिए। रजिस्टार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पहले वाले परीक्षा कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय में परीक्षा समिति की आपात बैठक बुलाई गई है। बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि किस तरह से 10 अगस्त तक परीक्षाएं खत्म करा दी जाए। जिस तरह से उच्च विद्यालय को 10 अगस्त तक परीक्षाएं खत्म करानी है, उससे एक नया फॉर्मूला भी लागू किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें