फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू: परीक्षा फॉर्म की तकनीकी खामियां बरकरार, हजारों छात्र परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सप्ताह बीतने के बाद भी सुधार नहीं, छात्र नेता ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में 17 अक्टूबर से शुरू हुई विषम सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया तकनीकी गड़बड़ियों के जाल में फंसी हुई है। तीन सप्ताह बीतने के बावजूद स्थिति जस की तस है। जिससे हजारों छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

छात्रों की मुख्य शिकायतें हैं कि बैक फॉर्म नहीं खुल रहे। भुगतान कटने के एक सप्ताह बाद भी प्रिंटआउट नहीं मिल रहा। कई विद्यार्थियों के माइनर विषय बैक फॉर्म में दिखाई नहीं दे रहे। प्रथम सेमेस्टर में प्रैक्टिकल बैक भरने वालों का पांचवें सेमेस्टर का मुख्य फॉर्म ही ओपन नहीं हो रहा। इन गड़बड़ियों के बीच अचानक कई विषयों के कोड और नाम बदल दिए। पूर्व कोड व पुस्तकों के अनुसार प्रोजेक्ट कर रहे छात्र हैरान हैं, क्योंकि उनके विषय हटा दिए गए। प्रैक्टिकल विषय व कोड पूरी तरह गायब होने से भ्रम बढ़ गया है। पूर्व महामंत्री अंकित अधाना ने कहा यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रशासन तकनीकी खामियां दूर नहीं कर पाया। छात्र फॉर्म भरने की बजाय गलियारों में भटक रहे हैं। विश्वविद्यालय तत्काल बाधाएं हटाए और सुचारू प्रक्रिया सुनिश्चित करे। अंतिम तिथि बाद विलंब शुल्क थोपा तो छात्र स्वीकार नहीं किया जाएगा और प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें