फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू : विधि पाठ्यक्रमों की छूटी परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 26 से 28 तक चलेंगी प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने विधि पाठ्यक्रमों की छूटी हुई प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विद्यार्थियों की लंबे समय से मांग के बाद 26 से 28 नवंबर तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय परिसर स्थित विधि विभाग में तीनों दिन सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू होगी। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में किसी कारणवश परीक्षा नहीं दे सके थे।
परीक्षा नियंत्रक के अनुसार 26 नवंबर को एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के तृतीय सेमेस्टर में प्रोफेशनल एथिक्स, अकाउंटेबिलिटी ऑफ लॉयर्स एंड बार-बेंच रिलेशनशिप और चतुर्थ सेमेस्टर में आर्बिट्रेशन, कॉन्सिलिएशन एंड अल्टरनेटिव डिस्प्यूट रिजोल्यूशन की परीक्षाएं होंगी। 27 नवंबर को एलएलबी के पांचवें और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। पांचवें सेमेस्टर में ड्राफ्टिंग ऑफ प्लीडिंग एंड कन्वेयंसिंग और छठे सेमेस्टर में मूट कोर्ट, प्री-ट्रायल प्रिपरेशन एंड पार्टिसिपेशन इन ट्रायल प्रोसीडिंग्स की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

इसी दिन एलएलएम चतुर्थ सेमेस्टर की वाइवा-वाइस परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। 28 नवंबर को बीए एलएलबी और बीकॉम एलएलबी के सातवें से दसवें सेमेस्टर तक के विद्यार्थियों की छूटी परीक्षाएं होंगी। पुराने पाठ्यक्रम के नौवें और दसवें सेमेस्टर के विद्यार्थी भी इसमें शामिल होंगे। इनमें प्रोफेशनल एथिक्स, आर्बिट्रेशन, ड्राफ्टिंग ऑफ प्लीडिंग, मूट कोर्ट, पब्लिक इंटरेस्ट लॉयरिंग एवं लीगल एड जैसे विषयों की परीक्षाएं शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों और संस्थानों के निदेशकों को पात्र विद्यार्थियों तक परीक्षा कार्यक्रम पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र भी लाना अनिवार्य होगा। इसके लिए वोटर आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक दस्तावेज मान्य होगा। विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि पर विश्वविद्यालय परिसर स्थित विधि विभाग में पहुंचकर परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें