फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसडी सदर और जूनियर यंग्स सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
सनातन धर्म इंटर कॉलेज में किया जा रहा है प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में चल रहे अंडर 16 हॉकी टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को एसडी सदर और डीएवी की टीम के बीच क्वार्टर फाइनल मैच हुआ। इसमें एसडी सदर की टीम ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। दूसरे क्वार्टर फाइनल में जूनियर यंग्स ने मैच जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाई।
60 मिनट के खेले गए मुकाबले में एसडी सदर टीम ने शुरुआती समय में ही आक्रामक खेल दिखाया। मैच के 24वें मिनट में मुस्तफा ने अपनी टीम के लिए गोल किया। 55वें मिनट में कृष्ण सैनी ने निर्णायक गोल कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी की ओर से कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर सका। प्रतियोगिता में दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला यंग्स जूनियर व लिटिल स्टार टीग्के बीच हुआ। जूनियर यंग्स की ओर से 54वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक से कृष्ण लोधी ने निर्णायक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। मैच के निर्णायक अर्पित शर्मा, लक्की शर्मा रहे। विजेता टीम को नियामुद्दीन व कोच जोगेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को सेमीफाइनल मैच होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें