फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि पर आरोप, 50 में से दिए 53 नंबर

Tue, 25 Aug 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मूल्यांकन व्यवस्था का भी कोई जवाब नहीं है। किसी पेपर में पूरी क्लास को ही फेल कर दिया है तो किसी पेपर में 50 में से 53 नंबर तक दे डाले। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कुलपति का घेराव कर अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए। सुबह से लेकर शाम तक विवि में हंगामा और प्रदर्शन होते रहे। सहारनपुर और मवाना के छात्रों ने वसूली तक के आरोप लगाए।
विज्ञापन


एएस कॉलेज मवाना में बीएससी केमिस्ट्री व बायोलॉजी के साथ ही बीए प्रश्न पत्र कोड 202 में 90 फीसदी से अधिक छात्र फेल हैं। छात्र सोमवार को विवि पहुंचे। समाजवादी छात्रसभा के बैनर तले छात्रों ने कुलपति को घेरा।

 छात्रों का आरोप था कि कहीं पर प्रश्नपत्र के लिए निर्धारित अंकों से ज्यादा नंबर आ रहे हैं और कहीं किसी सब्जेक्ट में पूरी क्लास को फेल किया जा रहा है। विवि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यवस्था सुधारने और दोबारा से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने की मांग रखी।
विज्ञापन


विजय रत्नम ने कहा कि पूरी क्लास एक साथ फेल नहीं हो सकती है। विवि स्तर से मूल्यांकन व रिजल्ट तैयार करने में गड़बड़ी की गई है। नारेबाजी के बीच कुलपति ने छात्रों को आश्वासन दिया कि नियमानुसार उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा से जांच करा ली जाएगी। विवि किसी भी सूरत में छात्रों का नुकसान नहीं होने देगा। कुलपति का घेराव करने वालों में कर्मवीर, अतुल भड़ाना, मोनू पंवार, दीपक गुर्जर, रघु, शुभम शामिल रहे।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें