फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि ने कॉलेजों को दिया सुधार का अधिकार

Sun, 28 Feb 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू ने परीक्षा फार्म भरने में आ रही दिक्कतों को कम करने के लिए कॉलेजों को सुधार का अधिकार दिया है। शनिवार शाम बैठक के बाद यह निर्णय किया गया है।
विज्ञापन


विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक फाउंडेशन और क्वालीफाइंग कोर्स की वजह से फार्म भरने में आ रही परेशानी को दूर कर दिया गया है। अब छात्र फार्म भर सकते हैं। बैक परीक्षा 2015 देने वाले छात्रों के फार्म की दिक्कत को रविवार तक ठीक कर दिया जाएगा।

इसके बाद वह फार्म भर सकेंगे। ऐसे छात्र जिनका रिजल्ट एब्सेंट की वजह से रुक गया था और वह प्रजेंट थे। उन्होंने विवि में प्रार्थना पत्र दे रखा है, उनके फार्म खुल जाएंगे। विषय चयन में जिन छात्रों की दिक्कत आ रही है, वह संबंधित कॉलेज से अपने फार्म में सुधार करा सकते हैं। कॉलेज अपनी लॉगिन आईडी से सुधार कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फार्म नहीं खुलने की वजह से विवि डेट बढ़ाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर कैफे की चांदी
परीक्षा फार्म भरने में साइबर कैैफे संचालकों की चांदी हो गई है। एक फार्म भरने के 200 से 250 रुपये वसूल रहे हैं। इन पर लगाम नहीं कसी जा रही। फार्म भरने के अलावा फीस भी ऑनलाइन जमा हो रही है। ऑनलाइन पेमेंट होने की वजह से भी छात्र कैफे वालों के पास जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें