चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। पहला पेपर ट्रेडिशनल कोर्स का है। विवि 13 फरवरी तक एडमिट कार्ड अपलोड कर देगा।
कुछ छात्रों को प्रोविजनली एलाऊ किया जाएगा। उनके एडमिट कार्ड पर प्रोविजनल लिखा होगा। इनका डाटा वेरिफाई होना बाकी है।
मेरठ और सहारनपुर मंडल में करीब सवा लाख छात्र-छात्राएं ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन सेमेस्टर सिस्टम के तहत परीक्षा देंगे। 10 फरवरी तक कॉलेजों द्वारा विवि में परीक्षा फार्म जमा हुए हैं।
कंपनी को डाटा दे दिया गया है अभी एडमिट कार्ड अपलोड होने में दो दिन लगेंगे। फार्म ओपन नहीं होने की शिकायत मिलने पर विवि ने अलग से लिंक दिया था। छात्रों ने डाटा भरकर प्रिंसिपल से अग्रसारित कराकर फार्म जमा करा दिया। विवि ने ऐसे छात्रों को प्रोविजनली एलाऊ किया है।
इनका एडमिट कार्ड भी प्रोविजनली ही आएगा। अभी तक हुई जांच के मुताबिक ऐसे फार्मों की संख्या 258 है। प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। सेमेस्टर एग्जाम के वक्त में बदलाव किया गया है। सुबह की पाली का पेपर नौ बजे की जगह 10 बजे से और दोपहर की पाली का एक बजे की जगह दो बजे से शुरू होगा।
आज सीटा का चुनाव, सेमिनार भी
सीसीएसयू का शुक्रवार को सीटा (कॉलेज इंग्लिश टीचर्स एसोसिएशन) का चुनाव होगा। त्रिवार्षिक चुनाव बुलंदशहर के गुलावठी स्थित बसंती देवी डिग्री कॉलेज में होगा।
करीब 200 शिक्षक वोट डालेंगे। इसके अलावा लिटरेचर इन इनटोलरेंस विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार होगा। पहले दिन चुनाव होगा, दूसरे दिन 13 फरवरी को कवि कुमार विश्वास व्याख्यान देंगे। चुनाव अधिकारी मुजफ्फरनगर के एसडी डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. डीके मित्तल होंगे।
चुनाव में अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, महामंत्री, दो संयुक्त मंत्री और एक संपादक चुने जाने हैं। पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय शर्मा और पूर्व महामंत्री डॉ. विकास शर्मा ने इस बार चुनाव में अपना-अपना पैनल उतारा है। चुनाव में राजकीय, एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के शिक्षक वोट डालेंगे।