फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा में मुनकाद समेत कई की सत्ता आधी की

Fri, 12 Feb 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी तैयारियों के मद्देनजर बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने सिपहसालारों की शक्तियों में परिवर्तन करना शुरू कर दिया है। कई दिग्गजों की ताकत आधी कर दी गई है। राज्यसभा सदस्य बाबू मुनकाद को दी गई चार में से दो मंडलों की जिम्मेदारी वापस ले ली है तो मेरठ, सहारनपुर पर लगाए गए दोनों जोन कोआर्डिनेटर का क्षेत्र भी आधा कर दिया गया है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव अगले साल हैं पर तैयारियों केलिए यही साल अहम है। सभी दलों के शीर्ष नेताओं ने अपने अपने हिसाब से कवायद शुरू कर दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस बाबत बुधवार को बैठक कर पार्टी पदाधिकारियों के पेच कसे। साथ ही कहा कि चुनाव की तैयारियों को और तेज किया जाए। उन्होंने कई पदाधिकारियों के पर कतरे हैं।

सांसद बाबू मुनकाद अली को दिल्ली और बिहार में लगाया गया था, पर पिछले दिनों उन्होंने पूर्वी यूपी केचार मंडल देकर यह उम्मीद जगा दी थी कि उन्हें फिर से यूपी में लाया जा रहा है। गत दिवस फिर से इस उम्मीदों को झटका दिया गया। मुनकाद को दिए गए चार मंडल देवीपाटन, आजमगढ़, इलाहाबाद तथा वाराणसी में से उनसे शुरू के दो का चार्ज ले लिया गया है। मेरठ की बात करें तो यहां भी झटका दिया गया है।
विज्ञापन


मेरठ, सहारनपुर पर जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम तथा मुकेश जाटव को लगाया गया था। दोनों को दोनों ही जोन का कोआर्डिनेटर बनाया था, पर उनका दायरा अब समेट दिया गया है। मुकेश जाटव मेरठ जोन देखेंगे और नरेश गौतम केवल सहारनपुर। जिला बुलंदशहर और गौतबुद्घनगर देख रहे मंडल कोआर्डिनेटर विनोद भैया से भी यह जिम्मेदारी वापस लेने की बात कही जा रही है। माना जा रहा है कि अभी और कई फेरबदल होने हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें