फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू ने अवार्ड की 411 पीएचडी डिग्री

Mon, 28 Dec 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू ने 2015 में 411 छात्र-छात्राओं को पीएचडी डिग्री अवार्ड की है। दो दर्जन से अधिक एलएलडी, डीएससी और डीलिट की डिग्री अवार्ड की है। 26 दिसंबर तक की कार्य परिषद में जितनी डिग्री अवार्ड की गई हैं, उनकी सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन


विवि का दीक्षांत समारोह पांच जनवरी को है। इसमें 411 छात्र-छात्राओं को पीएचडी की डिग्री अवार्ड की जाएगी। विवि ने डिग्री लेने के लिए एक परफोरमा वेबसाइट पर जारी किया है। छात्रों को वह भरकर विवि के स्वागती कक्ष में जमा करना होगा। दीक्षांत समारोह का 100 रुपये चार्ज छात्रों को देना होगा। परफोरमा पर प्रिंसिपल या एचओडी के साइन और मुहर होनी चाहिए। एक जनवरी से चार जनवरी तक डिग्री स्वागती कक्ष से सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक दी जाएंगी। इसके अलावा विवि ने एमए की संशोधित मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। मेरिट पर आपत्ति मांगी गई थी, जिन मेरिट में आपत्ति आई, उन्हें संशोधित कर दिया गया।

पीएचडी की 411 सीट खाली
डिग्री अवार्ड होते ही पीएचडी की करीब 411 सीट खाली हो जाएंगी। विवि पीएचडी के लिए 20 मार्च को एंट्रेंस करा रहा है। अभी विवि ने 1425 खाली सीट बताई हैं। जिनका बढ़ना तय है। 411 पीएचडी अवार्ड होने के बाद सुपरवाइजर के अंडर में इतनी सीट खाली हो जाएंगी। विवि ने खाली सीटों का डाटा काफी समय से अपडेट नहीं किया है, इसलिए इतनी सीट बढ़नी तय है।
विज्ञापन


एग्रीकल्चर बैक की डेट शीट जारी
मेरठ। सीसीएसयू ने बीएससी एग्रीकल्चर सेकेंड और थर्ड ईयर (वार्षिक प्रणाली) के बैक एग्जाम की डेट शीट जारी कर दी है। पहला पेपर 28 दिसंबर को होगा। वेबसाइट पर डेट शीट अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें